फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor girl's wedding scheduled for February 15 was stopped

Faridabad News: नाबालिग लड़की की 15 फरवरी को होने वाली शादी रोकी गई

Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Minor girl's wedding scheduled for February 15 was stopped
बल्लभगढ़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने एवं प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को फतेहपुर ब्लॉक के एक गांव से नाबालिग लड़की का विवाह 15 फरवरी को किए जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी हेमा कौशिक की ओर से तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ के प्रभारी एवं संबंधित पुलिस स्टाफ के सहयोग से मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई। बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि मौके पर पहुंचकर परिवारजनों से बातचीत की गई। लड़की के विद्यालय से संबंधित प्रमाण-पत्रों की जांच की गई, जहां से यह स्पष्ट हुआ कि लड़की अभी नाबालिग है। उन्होंने बताया कि दूल्हा पलवल जिले का निवासी है। इस संबंध में पलवल जिले के संरक्षण/प्रोबेशन अधिकारी से अनुरोध किया गया कि वे संबंधित गांव जाकर जांच करें। संरक्षण अधिकारी सुमन चौधरी द्वारा मौके पर पहुंचकर लड़के से बातचीत की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed