फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor girl's father arrested for murder of badminton player

Faridabad News: बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या में नाबालिग लड़की का पिता गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Minor girl's father arrested for murder of badminton player
आरोपी ने थाने में जाकर खुद दी थी घटना की सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र में बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की के पिता गांव तिगांव निवासी कुलभूषण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने खुद थाने में जाकर पुलिस को मारपीट की घटना की सूचना दी थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई थी, जिसके संबंध में उसने थाना तिगांव में मामला दर्ज कराया था। बाद में पता चला कि मोनू निवासी सैदपुर भिवाड़ी (राजस्थान) उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते 20 मई को जब मोनू अपने कार्य से पहलादपुर रोड की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अपने बेटे और भतीजों को मौके पर बुलाया और मोनू के साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं थाने में जाकर पुलिस को सूचना भी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में 21 मई को भीम सिंह निवासी सैदपुर भिवाड़ी (राजस्थान) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा मोनू जांच प्रक्रिया के सिलसिले में 17 मई को तिगांव आया था। आरोप है कि उसी दौरान कुलभूषण और उसके परिवार के सदस्यों ने उसका अपहरण कर मारपीट की।


शिकायत के आधार पर थाना तिगांव में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। बाद में 21 मई की रात उपचार के दौरान मोनू की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी कुलभूषण को गिरफ्तार कर लिया है और उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed