{"_id":"685447a7b91d99ee300e618f","slug":"minister-vipul-goyal-visited-the-green-coal-plant-in-varanasi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45597-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मंत्री विपुल गोयल ने वाराणसी स्थित हरित कोयला प्लांट का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मंत्री विपुल गोयल ने वाराणसी स्थित हरित कोयला प्लांट का दौरा किया
विज्ञापन
दौरे से फरीदाबाद में इस परियोजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया को गति मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने वाराणसी स्थित एनटीपीसी के हरित कोयला प्लांट का दौरा किया। आपको बताते चलें कि गुरुग्राम एवं फरीदाबाद में हरित कोयला संयंत्रों की स्थापना के लिए एनटीपीसी के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में 20 जुलाई 2024 को हस्ताक्षर हुए थे। अब इस दौरे से इस परियोजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया को गति मिलेगी।
विपुल गोयल के साथ इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, धीरेंद्र आयुक्त फरीदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन , संयुक्त सचिव कंवर सिंह तथा ओएसडी सौरभ ढल सहित अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही। टीम ने वाराणसी के ग्रीन कोल प्लांट की तकनीकी दक्षता, संचालन प्रक्रिया और पर्यावरणीय प्रभाव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान यह समझा गया कि किस प्रकार बिना किसी पर्यावरणीय क्षति के ठोस कचरे से कोयले का उत्पादन संभव है।
फरीदाबाद और गुरुग्राम में लगेंगे अत्याधुनिक संयंत्र
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जानकारी दी कि हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम को प्राथमिकता के आधार पर इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। बीते वर्ष ही एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड के साथ ग्रीन कोल प्लांट लगाने की सहमति बनी थी और प्रारंभिक सर्वेक्षण भी पूरे किए गए थे।
विज्ञापन
फरीदाबाद में कुछ स्थानीय आपत्तियों के चलते कार्य में अस्थायी विलंब हुआ, जबकि गुरुग्राम में तकनीकी कारणों से सर्वेक्षण रुका था। हालांकि गुरुग्राम में स्थानीय स्तर पर कोई विरोध दर्ज नहीं हुआ था। इन सभी अवरोधों को दूर करने और जन समर्थन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्री गोयल ने वाराणसी के सफल मॉडल का गहन अध्ययन किया।