फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mid-day meal rates hiked, nutritious food to be provided

Faridabad News: मिड-डे मील की दरों में बढ़ोतरी, मिलेगा पौष्टिक आहार

Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal rates hiked, nutritious food to be provided
-सीमित बजट में संतुलित आहार उपलब्ध करवाने में आती थीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब पहले की तुलना में अधिक पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील योजना की दरों में वृद्धि करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके तहत बाल वाटिका से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों पर 6.78 रुपये प्रतिदिन तथा कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों पर 10.17 रुपये प्रतिदिन खर्च किए जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि नई दरों से भोजन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।


बढ़ी हुई दरों का लाभ जिले के 379 राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 75 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले सीमित बजट के कारण विद्यालयों को भोजन तैयार करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पर्याप्त बजट नहीं होने से गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदना मुश्किल हो रहा था, जिससे बच्चों को संतुलित भोजन उपलब्ध कराने में परेशानी आती थी।
विज्ञापन




अब नई व्यवस्था लागू होने से विद्यालयों को अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री खरीदने में सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग और संबंधित एजेंसियों को तत्काल प्रभाव से नई दरों के अनुसार योजना संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों को बेहतर पोषण मिलेगा और मिड-डे मील योजना अधिक प्रभावी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए किया बदलाव


विभाग ने भोजन और सामग्री की दरें भी निर्धारित कर दी हैं। कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तय 10.17 रुपये में से 4.79 रुपये भोजन पकाने की लागत और 5.38 रुपये सामग्री लागत के रूप में खर्च किए जाएंगे। बड़े बच्चों के भोजन में पोषण स्तर को ध्यान में रखते हुए राजमा, चना, रागी, बाजरा और रागी आटा जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed