फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Message of Sanatan culture given in Hindu conference

Faridabad News: हिन्दू सम्मेलन में दिया सनातन संस्कृति का संदेश

Tue, 17 Feb 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Message of Sanatan culture given in Hindu conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 33 फीट रोड डबुआ काॅलोनी स्थित निजी स्कूल में सोमवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन व समस्त हिन्दू परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण व राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ने सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी ओर से पर्यावरण व कुटुम्ब प्रबोधन पर दिए गए वक्तव्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के समापन पर महानगर संघ चालक संजय अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन




इसके साथ ही पन्हेड़ा खुर्द में भी सर्व समाज की ओर से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग सह सेवा प्रमुख गौरीदत्त ने संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों को संगठन की सेवा भावना से परिचित कराया। द्वितीय वक्ता जिला प्रचार प्रमुख लक्ष्मण ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण जैसे गंभीर विषय पर अपनी बात रखी और प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिव मंदिर पन्हेड़ा कलां के महंत अत्री महाराज ने कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर बोलते हुए पारिवारिक मूल्यों और समाज में परिवार की भूमिका को रेखांकित किया। सामाजिक कार्यकर्ता नानक चन्द ने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए समाज में एकता और समानता का संदेश दिया। पूर्व सैनिक व संयोजक हुकमचंद ने नागरिक कर्तव्य विषय पर विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed