{"_id":"66e08f362ed6cc9dc80cb06a","slug":"memorandum-submitted-to-dc-in-aryan-mishra-murder-case-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30559-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आर्यन मिश्रा हत्याकांड में डीसी को सौंपा ज्ञापन, सीबीआई से जांच करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आर्यन मिश्रा हत्याकांड में डीसी को सौंपा ज्ञापन, सीबीआई से जांच करवाने की मांग
विज्ञापन
पशु तस्कर समझकर मारे गए 12वीं के छात्र के पिता ने जिला उपायुक्त को बताया पूरा घटनाक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या के मामले में मंगलवार को सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। इसमें सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही पीड़ित परिजन को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग भी की गई है। इस दौरान छात्र के पिता सियानंद मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने डीसी को पूरा घटनाक्रम बताया।
फरीदाबाद जन संघर्ष समिति और अवधी भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त (डीसी) को एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मृतक छात्र आर्यन मिश्रा के पिता सियानंद मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने डीसी को बताया कि बेटे आर्यन मिश्रा को 23 और 24 अगस्त की रात दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे के गदपुरी टोल से आगे गौतस्कर समझ करके गोली मार दी गई थी। उससे पहले आरोपियों ने फरीदाबाद के पटेल चौक से गदपुरी टोल तक करीब 30 किलोमीटर तक कार से खदेड़ा था। आर्यन की 24 अगस्त को अजरौंदा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनिल कौशिक, सौरभ, वरूण, कृष्ण और आदेश के रूप में की थी। जिनको पुलिस ने 29-30 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सियानंद मिश्रा को आरोपियों से मिलवाया भी था। जिसके बाद से सियानंद मिश्रा मामले को संदिग्ध बताकर पुलिस से कार में सवार अन्य लोगों से पूछताछ करने की मांग कर रहे हैं। उन्होने मीडिया में हत्या मामले में औरों लोगों के शामिल होने का शक जाहिर किया था। जिसके बाद से पुलिस कार सवार सुजाता गुलाटी, कीर्ति शर्मा और हर्षित गुलाटी को जांच में शामिल करने की बात कह रही है, लेकिन अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। वहीं, अधिकारियों के दावे के अनुसार सभी से जल्द पूछताछ की जाएगी।