फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medicine counter closed in hospital, pregnant women worried

Faridabad News: अस्पताल में दवा काउंटर बंद, गर्भवती परेशान

Mon, 29 Sep 2025 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
Medicine counter closed in hospital, pregnant women worried
ईएसआईसी में स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी, पहले अलग से बना हुआ था काउंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गर्भवतियों को दवा व उपचार लेने के लिए गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले से संचालित गर्भवतियों के लिए अलग दवा काउंटर को बंद करने से यह समस्या और विकट हो गई है।
पहले गर्भवतियों को कतार में लगने से बचाने और त्वरित सेवा देने के उद्देश्य से अलग काउंटर बनाया गया था लेकिन अब उस काउंटर को सामान्य काउंटर में बदल दिया गया है। इसके कारण अब गर्भवतियों को अन्य मरीजों के साथ लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राउंड फ्लोर पर अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन की ओर से गर्भवती की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके शारीरिक परीक्षण के लिए भी अलग से माइनर रोटी के नाम से कमरा बनाया हुआ है। यह सभी सुविधा स्त्री रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे वाला काउंटर हुआ बंद
अस्पताल की प्रशासन की ओर से दो महीने पहले 24 घंटे दवा काउंटर को खोला गया था। उस काउंटर पर कोई भी मरीज व उनके परिजन अपनी सुविधा के अनुसार दवा ले सकते थे। अब उस काउंटर को बंद कर दिया गया है। अब मरीज सिर्फ 5 बजे तक ही दवा ले सकते है। अस्पताल की ओर से उस काउंटर को इसलिए शुरू किया गया था ताकि मरीज बिना ऑफिस की छुट्टी करे अपनी सुविधा के अनुसार दवा ले सकें।


मरीजों से बात
पहले गर्भवतियों के लिए अलग से काउंटर बना हुआ था लेकिन एक सप्ताह पहले उसको बंद कर दिया है, जिससे अब उनको काफी परेशानी हो रही है। - निशा, पल्ला
गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर उपचार देना चाहिए क्योंकि उनको काफी परेशानी होती है। - सरिता, पल्ला
दवा लेने में मरीजों को परेशानी होती है उसको लेकर उनकी ओर से ऑनलाइन सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए मुख्यालय से बात की जा रही है। जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, डीन, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed