फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medication will also be given to those who have come into contact with TB patients.

Faridabad News: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को भी दी जाएगी दवा

Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Medication will also be given to those who have come into contact with TB patients.
परिजनों और साथ काम करने वालों की होगी पहचान
विज्ञापन

सप्ताह में एक गोली तीन महीने तक देने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब मरीजों के साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी फोकस करने की तैयारी की है। विभाग टीबी मरीज के परिजनों, साथ काम करने वाले कर्मचारियों और नियमित संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों को चिन्हित करेगा। टीबी से बचाव के लिए इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान के बाद उनकी आवश्यक जांच कराई जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए पात्र लोगों को सप्ताह में एक गोली दी जाएगी। यह दवा करीब तीन महीने तक चलाने की योजना है। इसका उद्देश्य मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों में टीबी संक्रमण के खतरे को कम करना है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को अब औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य संस्थानों से भी जोड़ा जाएगा। जिले के बड़े उद्योगों सहित अन्य संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारी को उपचार शुरू कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग संस्थानों के संचालकों को निक्षय मित्र बनने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। उन्हें माई भारत एप के माध्यम से पंजीकृत कराया जाएगा। निक्षय मित्र के रूप में संस्थान टीबी मरीजों को पोषणयुक्त राशन उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकेंगे। इससे मरीजों के उपचार के साथ उनके पोषण पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन

टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों के उपचार के साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान और बचाव भी जरूरी है। इसी दिशा में संपर्क में रहने वाले लोगों को दवा देने और औद्योगिक व अन्य संस्थानों को कार्यक्रम से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। -डॉ. हरजिंदर सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed