फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical devices will be sent from Faridabad to Venezuela, in return India will buy petrol and diesel.

Faridabad News: फरीदाबाद से वेनेजुएला भेजे जाएंगे मेडिकल डिवाइस, बदले में भारत खरीदेगा पेट्रोल-डीजल

Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Medical devices will be sent from Faridabad to Venezuela, in return India will buy petrol and diesel.
- फरीदाबाद का दौरा करने पहुंची वेनेजुएला की राष्ट्रपति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। फरीदाबाद के सेक्टर-59 स्थित हिंदुस्तान सिरिंज फैक्ट्री में बनने वाले मेडिकल डिवाइस (सिरिंज और ऑपरेशन ब्लेड) अब सीधे वेनेजुएला भेजे जाएंगे। भारत और वेनेजुएला के बीच हुए एक हालिया द्विपक्षीय समझौते के तहत यह फैसला लिया गया है, जिसके बदले में भारत वहां से पेट्रोल और डीजल का आयात करेगा।

इस समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगुएज गोम्स ने खुद फरीदाबाद की इस फैक्ट्री का दौरा किया। 3 से 7 जून तक भारत यात्रा पर रहीं अंतरिम राष्ट्रपति गोम्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और भोजन के बाद इस फैक्ट्री को देखने की विशेष इच्छा जताई थी। वह शुक्रवार रात फरीदाबाद पहुंची।
विज्ञापन


सुरक्षा के बीच गोपनीय रखा गया दौरा
सुरक्षा कारणों के चलते जिला प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को बेहद गोपनीय रखा और किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी। दिल्ली से सूचना मिलते ही फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। एसडीएम मयंक भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतरिम राष्ट्रपति गोम्स करीब आधे घंटे तक फैक्ट्री में रहीं। इस दौरान उन्होंने सिरिंज और ब्लेड निर्माण की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा और उसकी गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के बाद वह सीधे दिल्ली स्थित अपने होटल के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वैश्विक समझौते से फरीदाबाद के उद्योग जगत में भारी उत्साह है। स्थानीय स्तर पर निर्मित मेडिकल उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुना जाना जिले के औद्योगिक विकास और साख के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed