फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MBBS student dies in road accident, companion injured

Faridabad News: सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत, साथी घायल

Fri, 03 Jul 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
MBBS student dies in road accident, companion injured
झज्जर के वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज के छात्र थे हिमांशु गुप्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गिरावड़ गांव में स्थित वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज के पास उसी कॉलेज के एमबीबीएस छात्र फरीदाबाद निवासी 21 वर्षीय हिमांशु गुप्ता की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।
वह वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज में तृतीय वर्ष क छात्र थे। हादसे में गुरुग्राम के पंचगांव निवासी छात्र तुषांत यादव भी घायल हो गए। उपचार मेडिकल काॅलेज में ही चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामा डाॅ. नितिन के अनुसार हिमांशु गुप्ता रात करीब नौ बजे दोस्त तुषांत यादव के साथ मेडिकल कालेज से बाइक से निकले थे। काॅलेज से करीब 700 मीटर दूर ही बाइक ट्रॉले से टकरा गई। तुषांत और हिमांशु घायल हो गए। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रॉला समेत भाग गया। दोनों को वर्ल्ड मेडिकल काॅलेज लाया गया। उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। हिमांशु के पिता उमेश गुप्ता सीएसआईआर में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। डाॅ. नितिन ने कहा कि जब भी मेडिकल काॅलेज से कोई छात्र बाहर जाता है तो उसे गेट पास दिया जाता है। यह गेट पास परिजनों की मंजूरी के बगैर नहीं दिया जाता। हिमांशु को गेट पास देते समय परिवार से कोई बात नहीं की गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि गेट पास के लिए हिमांशु झगड़ा कर रहा था। इसकी सूचना भी परिवार को नहीं दी गई। आरोप है कि उन्होंने गेट की फुटेज देखी है, उसमें हिमांशु झगड़ा करता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
तुषांत से मिलने नहीं दिया गया

डॉ. नितिन ने बताया कि जब वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो घायल तुषांत से मिलने का प्रयास किया लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तुषांत से मिलने ही नहीं दिया। डॉ. नितिन ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में लापरवाही बरती गई है और उसे अब छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
इंसेट

ढाई महीने पहले मनाया था जन्मदिन
पिता उमेश गुप्ता ने बताया कि हिमांशु ने 15 अप्रैल को 21वां जन्मदिन मनाया था। उसको डाॅक्टर बनने का जुनून था। उसके सपने को पूरा करने के लिए ही यहां से उसको एमबीबीएस करवा रहे थे। पता नहीं था कि सपनों को साथ लेकर वह इस तरह छोड़कर चला जाएगा।


वर्जन
हिमांशु गेट पास लेकर ही कॉलेज से बाहर गया था। यदि छोटे-मोटे काम से बाहर आधे घंटे या एक घंटे के लिए बच्चे बाहर जाते हैं तो परिवार से बात किए बगैर ही बना दिया जाता है। काफी टाइम के लिए जब विद्यार्थी बाहर जाता है तो गेट पास बनाने से पहले परिवार से सहमति ली जाती है। - अर्जुन सिंह, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर, वर्ल्ड कॉलेज
वर्जन
एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हादसे की जांच की जा रही है। जल्द ही ट्रॉला चालक की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-दिनकर यादव, एसएचओ, दुजाना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed