{"_id":"6a0b5eb8d8c2cc1b16044574","slug":"massive-fire-breaks-out-in-house-in-surdas-colony-belongings-reduced-to-ashes-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70305-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरदास कॉलोनी में मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरदास कॉलोनी में मकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
पूजा में रखा दिया माना जा रहा आग लगने का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिलपत स्थित सूरदास कॉलोनी में सोमवार सुबह एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें घर का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार घर में मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, परिवार सोमवार सुबह करीब चार बजे पूजा-अर्चना करने के बाद गांव के लिए रवाना हुआ था। परिवार के जाने के कुछ समय बाद घर में पूजा के दौरान जलाए गए दिए से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। पल्ला थाना क्षेत्र के नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पूजा में रखा दिया माना जा रहा है।