{"_id":"6609e5538340874c1d0ad1b4","slug":"mason-who-got-hit-by-high-tension-line-dies-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22688-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर इलाके में कमरे की दीवार का निर्माण करते समय 27 मार्च को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए राज मिस्त्री की शनिवार रात इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मकान मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूबेदार कॉलोनी निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि वह पिछले 10 दिन से मकान नंबर 376, 24 फीट रोड आदर्श नगर लख्मीचंद के घर पर अपने पति रामकेश बैरवा के साथ निर्माण का काम कर रही हैं। मकान की प्रथम मंजिल पर कमरा बनवाया जा रहा था। इस दौरान उनका रिश्तेदार गिर्राज प्रसाद भी साथ में करने के लिए आ गया। गुड्डी देवी के अनुसार मकान के ऊपर से हाइटेंशन लाइन जा रही है। उनके पति रामकेश ने लख्मीचंद से कहा कि दीवार की ऊंचाई कम रखे, ताकि छत डाली जा सके। क्योंकि मकान के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। दीवार की ऊंचाई अधिक बढ़ाई तो छत डालने में परेशानी हो सकती है। लख्मीचंद ने उनको कहा कि इन हाइटेंशन की लाइनों में करंट नहीं है। इसलिए किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। तीन दिन पहले दीवार निर्माण के दौरान रामकेश का हाथ हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया। रिश्तेदार गिर्राज ने लकड़ी के डंडे से रामकेश को छुड़ाया। उनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां से उनको दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को राजमिस्त्री रामकेश की मौत हो गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।