फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masked men barged into a woman's house and assaulted her to prevent her from testifying.

Faridabad News: गवाही से रोकने के लिए घर में घुसकर महिला से नकाबपोशों ने की मारपीट

Thu, 30 Jul 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Masked men barged into a woman's house and assaulted her to prevent her from testifying.
चंडीगढ़ हाईकोर्ट में गवाही नहीं देने की आरोपियों ने दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में चल रहे मामले में गवाही देने से रोकने के लिए महिला गवाह पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता जया शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाईकोर्ट में पेशी से पहले उसके घर में घुसकर दो नकाबपोश युवकों ने उसके साथ मारपीट की और अदालत में बयान नहीं देने की धमकी दी।


जया शर्मा के अनुसार, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई थी। इससे पहले 26 जुलाई की शाम करीब पांच बजे से पांच बजकर 20 मिनट के बीच वह अशोका एन्क्लेव स्थित अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान दो अज्ञात नकाबपोश युवक घर में आए और उसके साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि हमलावरों ने उसे अदालत में जाने और बयान देने से रोकने की धमकी दी। जया शर्मा ने आरोप लगाया कि यह हमला धीर सिंह चंदीला और उसके बेटे जितेंद्र सिंह चंदीला के कहने पर किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी धमकी और परेशान करने की शिकायत दी गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 27 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed