फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Martyr Manoj Bhati used to talk about joining the army from the time of school

स्कूल के समय से सेना में जाकर देश सेवा की बात करते थे शहीद मनोज भाटी

Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Martyr Manoj Bhati used to talk about joining the army from the time of school
बल्लभगढ़। शहीद मनोज भाटी के पिता बाबूूलाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। शुक्रवार को दिन भर शहीद के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पहुंचना था, लोग दिनभर अपने वीर सपूत का इंतजार करते रहे। हालांकि शाम को पता चला कि शनिवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। बड़े भाई सुनील ने बताया कि स्कूल समय से ही मनोज सेना में जाकर देश सेवा करने की बात करते थे।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैनिक कैंप पर हुए आतंकी हमले में गांव शाहजहांपुर निवासी मनोज भाटी शहीद हो गए। पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटे के शहीद होने की सूचना फोन पर मिली थी। वहीं, बड़ा भाई सुनील भी सेना में है। सूचना मिलते ही देर रात वह गांव पहुंचे। सुनील भाटी ने बताया कि वह नौ साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उस दौरान मनोज की पढ़ाई चल रही थी। मनोज सभी भाई बहन में छोटा होने की वजह से लाडला था। उसके भविष्य की चिंता हर किसी को होती थी। फिर भी वह हमेशा एक बात कहता था कि वह भी देश की रक्षा करेगा और गांव व देश का नाम रोशन करेगा। सुनील का कहना है कि आज भाई अपनी बात को सही साबित कर गया। मनोज भाटी के ऊपर पूरे देश के साथ गांव वालों व परिवारवालों को गर्व है।
विज्ञापन

सदमे में पत्नी, बहन भी बीमार
शहीद मनोज भाटी की पत्नी कोमल पति के शहादत की बात सुनकर सदमे में है। 14 नवंबर साल 2021 को मनोज भाटी की शादी कविता के साथ हुई थी। पति की शहादत की बात सुनने के बाद कविता सदमे में है। कविता आठ माह की गर्भवती है। बृहस्पतिवार देर रात उसकी तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। बहन भी बीमार चल रही है। मां, पत्नी और बहन सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायफल शूटिंग में सबसे बहेतर:
दोस्त सूरज भाटी ने बताया मनोज ने राइफल चलाने में काफी अच्छी ट्रेनिंग ली थी। ट्रेनिंग के दौरान मनोज भाटी का नाम गोल्ड मेडल के लिए भेजा गया था लेकिन फाइनल राउंड में बाहर हो गए थे। मनोज निशानेबाजी में काफी अच्छे थे।
दो दिन पहले मिला था मनोज भाटी से
गांव शाहजहांपुर निवासी सूरज भाटी ने बताया कि उसने और शहीद मनोज भाटी ने 27 मार्च 2017 को ऑर्मी ज्वाइन की थी। दोनों ने दिल्ली में एक साथ ट्रेनिंग भी की। सूरज भाटी ने बताया कि उसकी पोस्टिंग भी राजौरी में ही है। शहीद मनोज भाटी की दूसरे बेस कैंप में पोस्टिंग थी। नौ अगस्त को मनोज भाटी से उनके कैंप में मिलकर आए और कहा की घर चलते हैं। जिस पर मनोज ने कहा था कि अभी डेढ़ महीने की छुट्टी काट कर आया हूं। अभी छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान घर के बारे में चर्चा की थी। उसे पत्नी को लेकर चिंता थी।
गणित सबसे पसंदीदा विषय
सहपाठी कन्हैया ने बताया कि शहीद मनोज भाटी के साथ नर्सरी कक्षा से पढ़ाई की है। मनोज का बचपन से एक ही मकसद था सेना में जाकर देश की सेवा करना। स्कूल में भी वह ज्यादातर सेना की बातें करता था। कन्हैया ने बताया कि स्कूल में उसका पसंदीदा विषय गणित था।। दोनों ने एक साथ सेना का फिजिकल दिया था लेकिन वह कुछ अंकों से पीछे रह गया। कुछ दिन पहले जब वह छुट्टी पर आए तो बताकर गए थे कि कैसे सेना की तैयारी करें।
गांव के युवाओं को देते थे ट्रेनिंग
गांव निवासी बंसी, कृष्ण, कन्हैया, विक्रम, संदीप, कपिल, संजय, बंटी आदि ने बताया कि शहीद मनोज जब भी छुट्टियों में गांव में आते तो सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग देते थे। सुबह व शाम दौड़ भी लगाते थे। वह युवाओं का मनोबल बढ़ाते थे। दोस्त सूरज ने बताया कि मनोज को बाहर का खाना बिल्कुल पसंद नहीं था।

युवाओं ने शहीद के नाम बनवाई टीशर्ट
शहीद मनोज भाटी के गांववासी अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जहां एक ओर गांव के पूर्व सरपंच जहार सिंह के द्वारा गांव में जगह-जगह मनोज भाटी के बैनर लगाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर गांव के युवाओं के द्वारा मनोज भाटी अमर रहें की टी शर्ट बनवाई गई हैं। गांव के युवा उस टी शर्ट को पहन कर शनिवार की सुबह आईएमटी से सम्मान पूर्वक शहीद मनोज भाटी का पार्थिव शरीर लेकर आएंगे। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed