{"_id":"67f6bbf09c1d2e8c340725eb","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41426-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज
फरीदाबाद। एसजीएम नगर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष का कहना है कि पंखे के सहारे लटककर उसने आत्महत्या की है।
वहीं मृतका के परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाना में बुधवार को दहेज हत्या की एफआईआर मृतक के पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दर्ज की गई है। मामले में टीम जांच कर रही है। पुलिस को ये शिकायत दिल्ली की श्रीनगर कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप कुमार तिवारी ने दी है। युवक का कहना है कि इनकी बहन 25 साल की मोना की शादी फरीदाबाद निवासी राहुल मिश्रा से 24 नवंबर 2024 को हुई थी। सत्य प्रकाश पांडे नामक परिचित ने ये शादी कराई थी। आरोप है कि सत्य प्रकाश पांडे ने मंगलवार को सूचना दी कि मोना को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी हालत नाजुक है। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि मोना की मौत हो चुकी है। सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम को मृतका के पति व अन्य ने बताया कि उसने पंखे के सहारे फंदे से लटक आत्महत्या कर ली है। वहीं मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पुलिस के आने के बाद उन्हें बहन का शव देखने दिया गया। मोना के गले पर निशान दिख रहा था। जिसके चलते मारपीट कर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि मोना का पति राहुल बिजनेस के लिए 10 लाख रुपये मांग रहा था। शादी में 5 लाख नकद, कार, गहने व सारा सामान दिया था। दहेज हत्या का आरोप मोना के पति राहुल, ससुर इंद्रसेन, सास सुशीला, देवर कुणाल आदि पर लगाया गया है। आरोप है कि मोना ने परिवार को बताया था कि ससुराल वाले उसे गाली देकर पीटते हैं। 20 लाख रुपये न देने पर मारने की धमकी देते हैं।