फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman commits suicide, accuses in-laws of harassment

Faridabad News: विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Wed, 11 Dec 2024 03:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide, accuses in-laws of harassment
पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ काॅलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। थाना डबुआ पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।


छाता मथुरा निवासी सुमित ने बताया कि उसने अपनी बहन गायत्री उर्फ चंचल की शादी 9 जून 2020 को डबुआ काॅलोनी निवासी मुकुल के साथ की थी। शादी के दौरान ससुराल पक्ष की ओर से कोई भी दहेज की मांग नहीं थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर उनके परिवार के लोगों ने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने गलत व्यवहार करके उनको घर से बाहर निकाल दिया। इसी से तंग आकर 8 दिसंबर को उनकी बहन गायत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डबुआ पुलिस ने पति सहित सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed