{"_id":"6b06d636226e9507a00aafa6","slug":"market-talk-sector-15-traders-troubled-by-encroachment-and-sewage-issues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86254-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार संवाद : अतिक्रमण और सीवरेज की समस्या से सेक्टर-15 के व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार संवाद : अतिक्रमण और सीवरेज की समस्या से सेक्टर-15 के व्यापारी परेशान
विज्ञापन
सेक्टर 15 बाजार में सड़क पर लगी रेहड़ी पटरी। संवाद के साथ
- बाजार में आने से कतराते हैं ग्राहक, कारोबार पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 के व्यापारियों को अतिक्रमण, सीवर की समस्या और गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत बाजार के दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को साझा किया और प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण ग्राहकों और हमें बेहद परेशानी होती है।
सेक्टर-15 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन मनोहर पुनियानी, मार्केट प्रधान आलोक कुमार, नीरज मुंद्रा और अमित खन्ना सहित कई अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजार की सबसे बड़ी समस्या अवैध रेहड़ी-पटरी हैं। इसके कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो जाता है। इन रेहड़ी और पटरियों के कारण ग्राहकों का मुख्य दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को इन्हें हटाना चाहिए या तो कुछ सीमित दायरा करना चाहिए। इनके कारण व्यापार पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि करीब 30 साल पहले बने बाजार में पिछले 20 साल से कोई विकास नहीं हुआ है। पुराने पतले-पतले सीवरेज के पाइप पड़े हैं। इससे अक्सर सीवर जाम जैसी समस्या हो जाती है। इसके अलावा पार्किंग की बाउंड्री की हालत बेहद खराब है, इसे भी ठीक किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हाल ही में बाजार के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट पास किया है। इससे कुछ फायदा जरूर होगा, पर यह शायद पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
बातचीत
बाजार के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर होना अच्छी बात है, लेकिन अतिक्रमण, सीवर और गंदगी जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। - आलोक कुमार, मार्केट प्रधान
बाजार में सीवर व्यवस्था काफी पुरानी है। पाइप पतले होने के कारण बार-बार जाम होते हैं। प्रशासन को सीवर व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए। - मनोहर पुनियानी, मार्केट चेयरमैन
बाजार में करीब 30 साल पहले विकास कार्य हुए थे। उसके बाद से कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। सड़क, सफाई और पार्किंग की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। - नीरज मुंद्रा, व्यापारी
बाजार में रेहड़ी-पटरी वालों के कारण रास्ता जाम रहता है। ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। - अमित खन्ना, व्यापारी