फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Marathi bhajans resonated during Ganeshotsav; devotees delighted in the experience.

Faridabad News: गणेशोत्सव में गूंजे मराठी भजन, श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Marathi bhajans resonated during Ganeshotsav; devotees delighted in the experience.
शहर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा है आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गणेशोत्सव के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एनआईटी-1 स्थित गीता मंदिर में शनिवार को महाराष्ट्र मंडल की ओर से मराठी भजनों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और भगवान गणेश की आराधना की। दोपहर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने भगवान गणेश के चित्र बनाए और उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


महाराष्ट्र मंडल के प्रधान संदीप राव प्रधान ने बताया कि रविवार सुबह भंडारा लगेगा। इसके बाद विधिवत रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




महिलाओं ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा



महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




महाराष्ट्र के लोकनृत्य ने बांधा समां


कार्यक्रम के अंत में मुंबई से आईं श्वेता मेस्त्री, शीतल मेस्त्री, भावना पांचाल, निशा पांचाल और पौर्णिमा पांचाल के साथ मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। लोकनृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। प्रस्तुति के दौरान दर्शक भी उत्साह से झूमते नजर आए। मंडल की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि गणेशोत्सव के माध्यम से धार्मिक आयोजनों के साथ महिलाओं और बच्चों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed