{"_id":"68c997d9bbacaedbbf0e9dd8","slug":"manya-wins-silver-medal-gauris-result-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51539-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मान्या का रजत पदक पर कब्जा, गौरी के नतीजे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मान्या का रजत पदक पर कब्जा, गौरी के नतीजे आज
विज्ञापन
सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल में खेले जा रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय ताइक्वांडो मुकाबलेसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत के ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल में खेले जा रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेलों में मंगलवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की मान्या अग्रवाल ने रजत पदक पर कब्जा जमाने में कामयाबी पाई। मान्या को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गौरी के फाइनल मुकाबले का नतीजा आज बुधवार को घोषित किया जाएगा। उन्होंने रजत पदक तो पक्का कर ही लिया है।
दोनों खिलाड़ियों कि बात करें तो गौरी अंडर 17 के 49 किलोग्राम भारवर्ग में भाग ले रही हैं। वहीं, मान्या ने अंडर 19 के 68 किग्रा में पदक अपने नाम किया है। रजत पर कब्जा जमाने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। मान्या ने कहा कि निगाहें स्वर्ण पर थीं, रजत जीतकर भी खुश हूं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और कोच आनंद त्यागी को दिया। वहीं, गौरी ने कहा कि अब तक का सफर शानदार रहा है। रजत पदक पक्का करके खुशी हो रही है पर इसे स्वर्ण में तब्दील करने का प्रयास रहेगा। बता दें कि गौरी के फाइनल मुकाबले मंगलवार रात को खेले जाएंगे और बुधवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे।