फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mantra given to BJP workers to strengthen the organization

Faridabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mantra given to BJP workers to strengthen the organization
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक अटल कमल भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को हुई। बैठक जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का मंत्र दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। हमें अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। अध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों से संगठन की कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, शक्ति केंद्र व बूथ का गठन, मंडल प्रवास व अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन


आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि 27-28 जुलाई को मंडल प्रवास, 27 से 31 जुलाई तक जिला कार्यकारिणी, अगस्त माह में मंडल कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि संगठनात्मक दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल ने की मंडल प्रभारियों की नियुक्तियां
भाजपा बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने जिला प्रभारी कमल यादव से विचार विमर्श कर संगठनात्मक नियुक्तियां की। उन्होंने पृथला, एनआईटी और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रभारियों की घोषणा की। योगेश तेवतिया को पृथला मंडल, लख्मी चंद भारद्वाज को सीकरी, मान सिंह को फतेहपुर, स्वराज भाटी को छांयसा मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से रामेश्वर प्रजापति को पाली, सुनीता बघेल को डबुआ, कुलवीर देशवाल को नंगला, नवीन चेची को गौंछी व सुषमा यादव को जवाहर काॅलोनी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हरीश धनखड़ को बल्लभगढ़, झम्मन लाल शर्मा को चावला काॅलोनी, मनोज बालियान को मुजेसर, संदीप चाहर को आदर्श नगर व अंबिका वशिष्ठ को ऊंचागांव मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed