{"_id":"69cc010e918c9127ec0cb696","slug":"mandis-ready-for-rabi-purchase-farmers-will-not-have-trouble-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66373-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रबी खरीद को लेकर मंडियां तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी- राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रबी खरीद को लेकर मंडियां तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी- राजेश नागर
विज्ञापन
रबी खरीद को लेकर मंडियां तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी- राजेश नागर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रबी सीजन 2026-27 की खरीद प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाली सरकारी खरीद को लेकर प्रदेश की सभी अनाज मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो। खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों और एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
राजेश नागर ने बताया कि इस बार खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है। किसान स्वयं या उनके द्वारा नामित व्यक्ति के माध्यम से सत्यापन करवा सकेंगे। साथ ही, फर्जी खरीद रोकने के लिए मंडियों और भंडारण स्थलों की जियो-फेंसिंग की गई है, जिससे सभी गतिविधियां निर्धारित क्षेत्र के भीतर ही होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की उपज की पूरी खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।