फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manager beaten to death for refusing to allow alcohol in the premises

Faridabad News: अहाते में शराब पीने से मना करने पर मैनेजर की पीटकर हत्या

Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Manager beaten to death for refusing to allow alcohol in the premises
शादी में आए युवकों ने सेक्टर-3 पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

पुलिस ने 15-16 युवकों को हिरासत में लिया
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 70 से अधिक चोटों के निशान, हत्या के बाद आरोपी वापस जाकर दावत खाने लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 हुडा मार्केट में मंगलवार देर रात अहाते के मैनेजर की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि अहाता बंद होने के बाद आरोपी अहाते में शराब पीने के लिए विवाद कर रहे थे। मैनेजर के मना करने पर विवाद झगड़े में बदल गया। इसके बाद नाराज युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मैनेजर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई।

घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक के भाई ने बताया कि पहले 2-3 युवक अहाते पर पहुंचे और मैनेजर आदेश यादव से अहाते में बैठकर शराब पीने के लिए कहने लगे, मैनेजर ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बाद कुछ देर में 10 से 15 युवक वापस आए और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने मैनेजर आदेश यादव को घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, इसके चलते उसको गंभीर चोटें लगी और मौत हो गई।
विज्ञापन



मदद के लिए चिल्लाता रहा भाई
आदेश के भाई सुमित ने पुलिस को रोते हुए बताया कि हमला इतना बर्बर था कि वह लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन मौके पर कोई भी उसे बचाने नहीं आया। उसने बताया कि वह सेक्टर-86 से कैब के जरिये अपने भाई से मिलने आया था। उसी दौरान पास के सामुदायिक केंद्र में शादी समारोह चल रहा था, जहां सोहना-गुरुग्राम से बारात आई हुई थी। आरोप है कि बारात में आए कुछ युवक पहले विवाद कर गए और फिर साथियों के साथ लौटकर हमला कर दिया। सुमित ने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार वार करते रहे। वारदात के बाद बेखौफ होकर आरोपी पास के सामुदायिक केंद्र में वापस जाकर दावत खाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में आदेश यादव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हमले की क्रूरता सामने आई है। मृतक के सिर, चेहरे, छाती, कमर, हाथ और पैरों पर छोटी-बड़ी मिलाकर 70 से अधिक चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पर किस हद तक हमला किया गया। परिजनों के अनुसार, आदेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से सेक्टर-3 स्थित अहाते में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और वहीं रहते थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जो गांव में रहते हैं।

15-16 युवकों को हिरासत में लिया, प्राथमिकी दर्ज
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, पास के सामुदायिक केंद्र में सेक्टर-4 प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी, जिसमें सोहना के बालूदा गांव से बारात आई हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी रात स्थानीय और बारात में शामिल 15-16 युवकों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने रितिक, आसिफ, आरव, आकाश, कालू, दीपक, रोहित, सचिन, अर्पित, अभिषेक समेत सात-आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही अहाता व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed