फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man was running clinic posing as doctor on the basis of fake degree, FIR lodged

Faridabad News: फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टर बन चला रहा था क्लीनिक, एफआईआर

Thu, 09 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Man was running clinic posing as doctor on the basis of fake degree, FIR lodged
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई कर दवाइयां व अवैध डिग्री जब्त की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके की पर्वतीय कॉलोनी में एक व्यक्ति फर्जी डिग्री के आधार पर डॉक्टर बन क्लीनिक चला रहा था। यहां ये मरीजों का इलाज कर उनकी जान को खतरे में डाल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर रेड कर दवाइयां व अवैध डिग्री समेत अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह की शिकायत पर सारन थाने में आरोपी मोबिन अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर टीम कार्रवाई में जुटी है।

पर्वतीय कॉलोनी में बगैर डिग्री के क्लीनिक चला लोगों का इलाज करने वाले आरोपी को लेकर उपायुक्त कार्यालय में शिकायत मिली थी। वहां से यह शिकायत सीएमओ ऑफिस को भेजकर कार्रवाई के लिए कहा गया। सीएमओ ने चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम रेड के लिए गठित की। टीम में डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. विजय, औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप गहलान और आयुष विभाग के एक चिकित्सक को शामिल किया गया। टीम ने पर्वतीय कॉलोनी पहुंचकर क्लीनिक पर रेड की। मौके एक व्यक्ति लोगों का इलाज कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम मोबिन अहमद बताया।
विज्ञापन


टीम ने आरोपी से मेडिकल डिग्री दिखाने को कहा तो उसने फर्जी डिग्री दिखाई। इसके अलावा उसके पास से कई प्रकार की दवाएं और चिकित्सा संबंधी उपकरण आदि भी बरामद किए गए। बाद में आरोपी के खिलाफ सारन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed