फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man Murdered for Resisting Molestation of Daughter

Faridabad News: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या

Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Man Murdered for Resisting Molestation of Daughter
आरोपी ने बातचीत के बहाने घर से बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर कर दी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले बातचीत के बहाने घर से बुलाया और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद शव को जंगल में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (50) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान में फरीदाबाद के सारंग चौपाल स्थित ठाकुर मोहल्ला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन




मृतक के भतीजे रवि ने बताया कि उनके घर के पास ही करण नाम का युवक परिवार के साथ किराये पर रहता है। उनकी बहन एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जहां करण भी काम करता था। करण काफी समय से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह जबरन रास्ते में रोककर उससे बात करने की कोशिश करता और उसका पीछा करता था। कई बार परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कंपनी में भी लड़की को परेशान करने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना वाले दिन बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने घर के बाहर हंगामा किया था। उस समय मुकेश कुमार और पड़ोसियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गाली-गलौज पर उतर आया और झगड़ा करने लगा। बाद में वह वहां से चला गया। इसके बाद शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच आरोपी फिर वापस आया और मुकेश को बातचीत के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद मुकेश घर नहीं लौटे। देर रात तक जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तलाश शुरू की।




परिजनों ने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद परिवार वाले उसे पकड़कर सारन थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे जंगल से शव बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के भतीजे रवि की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed