फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man misdeed with a woman under pretext of marriage girl pregnant and died during abortion

शादी..झांसा और दुष्कर्म: अनिल की बातों में फंस गई युवती, गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात; तड़प-तड़पकर गई जान

Sat, 11 Oct 2025 07:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 07:26 PM IST
सार

युवती की मां ने बताया कि 26 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 29 सितंबर से वेंटिलेटर पर रख दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को युवती की मौत हो गई। 

विज्ञापन
man misdeed with a woman under pretext of marriage girl pregnant and died during abortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से शादी का झांसा देकर एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती गर्भवती हो गई। आरोपी उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। जिस पर उसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। थाना मुजेसर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित परिवार
मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 23 साल की बेटी का एक ऑटो चालक से जान पहचान थी। आरोप है कि ऑटो चालक ने बेटी को शादी झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जब आरोपी को जानकारी हुई तो वह गर्भपात कराने का प्रयास किया। गर्भपात के दौरान उनकी बेटी की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसको उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 को करवाया था अस्पताल में भर्ती
युवती की मां ने बताया कि 26 सितंबर से ही अस्पताल में भर्ती थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे 29 सितंबर से वेंटिलेटर पर रख दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं शुक्रवार को युवती की मौत हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह मूलरूप से अलवर राजस्थान का रहने वाला है और यहां बल्लभगढ़ में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed