फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man misdeed to widow on the pretext of giving her a job in pataudi

विधवा को भी न बख्शा: नौकरी का झांसा देकर लूटी अस्मत, पीड़िता बोली- वो बाइक पर आया और पूछा यहां कैसे खड़ी हो...

Thu, 18 Jul 2024 06:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

आरोपी बाहर जाकर कोल्डड्रिंक की दो बोतलें लेकर आया। कोल्डड्रिंक पीते ही थोड़ी देर बाद नशा हो गया और आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश में आने पर पीडिता ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने को कहा। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खाते में पांच हजार रुपये डाल दिए हैं, पुलिस को शिकायत मत करना, यदि किया तो जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
man misdeed to widow on the pretext of giving her a job in pataudi
विधवा से दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

विधवा को नौकरी का झांसा देकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला ने हरियाणा के पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक माह पहले मैं एक स्टैंड पर खड़ी थी, उसी समय एक व्यक्ति बाइक पर आया और पूछा कि यहां कैसे खड़ी हो। 

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी से बताया कि नौकरी के लिए जा रही हूं। इस पर आरोपी ने अपना नाम राम करण बताते हुए उसे छोड़ने की बात कर बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में आरोपी ने 12-14 हजार रुपये की नौकरी लगवाने की बात कही। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी से फोन पर बात होने लगी। 12 जुलाई को आरोपी ने फोन कर इंटरव्यू के लिए बुलाया और आधार कार्ड समेत अन्य कागजात लेकर आने को कहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां आधार कार्ड वहां पर बैठे एक व्यक्ति को दिया। होटल के एक कमरे में लेकर कहा कि एचआर सर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

आरोपी बाहर जाकर कोल्डड्रिंक की दो बोतलें लेकर आया। कोल्डड्रिंक पीते ही थोड़ी देर बाद नशा हो गया और आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। होश में आने पर पीडिता ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने को कहा। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे खाते में पांच हजार रुपये डाल दिए हैं, पुलिस को शिकायत मत करना, यदि किया तो जान से मार देंगे। बाद में पीड़िता ने अपनी दूर की बहन को जानकारी दी और मामला पुलिस तक पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी रामकरण नाम बताया था और उसका पूरा पता नहीं है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed