{"_id":"69ab257f6fcdf04fa60405bb","slug":"man-injured-in-e-rickshaw-collision-dies-during-treatment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64348-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
-पल्ला थाना इलाके में 3 मार्च को हुआ था हादसा, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए दयानंद की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 3 मार्च को हादसे के दौरान दयानंद के साथ मौजूद संदीप की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में हरकेश कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि वह 3 मार्च की शाम को दयानंद के साथ लोहिया पुल के पास बाजार से सब्जी लेने जा रहे थे। शिव मंदिर के पास पहुंचे तो खेड़ीपुल से पल्ला पुल की ओर से आ रहे ई-रिक्शा चालक ने दयानंद को टक्कर मार दी। घायल हालत में दयानंद को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीके रेफर कर दिया। बीके अस्पताल से दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दयानंद की मौत हो गई। वह यूपी महाराजगंज के मूल निवासी थे।। आरोप है कि हादसे के समय ई-रिक्शा चालक नशे में था।