Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man goes missing after accusing wife of harassment

Faridabad News: पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगा युवक लापता

Tue, 17 Nov 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man goes missing after accusing wife of harassment
वीडियो बनाकर पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को व्हाट्सएप पर भेजा था
विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ‘आलिया जी, यह मेरी जिंदगी का आखिरी सबूत है’ कहकर 24 वर्षीय युवक ने वीडियो बनाया और पत्नी व ससुराल पक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। इसके बाद से युवक लापता है।
हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उसने नहर में छलांग लगाई है या कहीं और चला गया है। मवई के पास कठपुला पर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल मिला है। युवक की पहचान मवई की गड्ढा कॉलोनी निवासी अरमान खान के रूप में हुई है। वह सामान की डिलीवरी का काम करता था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। परिजनों के मुताबिक, अरमान की शादी 30 जनवरी को बड़खल निवासी आलिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहता था। परिजनों का आरोप है कि आलिया उस पर शक करती थी और मानसिक रूप से परेशान रखती थी। वह परिवार के अन्य सदस्यों से भी झगड़ा करती थी। करीब एक महीने पहले आलिया की जिद के चलते अरमान अपने माता-पिता और भाई-बहनों से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा था। अरमान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन


तीन मिनट 15 सेकंड में बयां किया दर्द
अरमान ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे तीन मिनट 15 सेकेंड का वीडियो बनाकर पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को व्हाट्सएप पर भेजा था। वीडियो में वह आलिया को संबोधित करते हुए कहता है कि उन्हें हर मिनट का सबूत चाहिए था कि कहां जा रहे हैं, क्या खा रहे हैं और किसके साथ हैं। उसने कहा कि पत्नी के शक ने परिवार छीन लिया और कर्ज चढ़ गया। उसने पिछले नौ महीनों में केवल एक महीने ही काम कर पाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर अभद्रता और मारपीट का आरोप
वीडियो में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उससे अभद्र भाषा में बात करते थे। पत्नी के भाई पर घर आकर मारपीट करने और मामा-मामी पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस चौकी और थाने में शिकायत देने की बात कहकर डराने का भी आरोप लगाया। वीडियो में चार दिन पहले अगरबत्ती खाकर जान देने की कोशिश करने का जिक्र किया। परिजनों का आरोप है कि आलिया के मायके वाले मकान उनके नाम कराने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आलिया और उनके मायके पक्ष से कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाशी अभियान चला रही है। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के करीब सात घंटे बाद तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।

कुछ दिन पहले पत्नी ने एक घंटे के भीतर 186 बार कॉल की थी
परिजनों के अनुसार, एक दिन घर पहुंचने में देरी होने पर पत्नी ने एक घंटे के भीतर 186 बार कॉल की थी। युवक ने थाने में भी अपना मोबाइल फोन चेक कराया था लेकिन फोन कॉल की पड़ताल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि पत्नी उन पर शक करती थी। यहां तक कि शौचालय में देर होने पर वह तीन बार दरवाजा तोड़ चुकी थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी नौ माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed