फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man duped of Rs 42.63 lakh on pretext of installing mobile tower

Faridabad News: मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर 42.63 लाख रुपये ठगे

Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 42.63 lakh on pretext of installing mobile tower
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग बहाने से ट्रांसफर कराए रुपये
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 42.63 लाख रुपये ठग लिए गए। युवती ने इंडस टावर कंपनी की कर्मचारी बनकर बात की और झांसा दिया कि 20 साल का एग्रीमेंट किया जाएगा। युवती ने लालच दिया कि 25 हजार हर महीने किराया और 80 लाख रुपये एक मुश्त देने के साथ ही एक व्यक्ति को नौकरी भी दी जाएगी। कई महीनों तक टावर नहीं लगा तो रुपये वापस मांगे गए लेकिन अब आरोपियों के नंबर भी बंद आ रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत बल्लभगढ़ के जुन्हेड़ा निवासी अनिल कुमार ने दी है। आरोप है कि 17 अक्तूबर 2024 को इनके नंबर पर एक युवती ने कॉल किया और खुद को इंडस टावर कंपनी की कर्मचारी बताया। युवती ने कहा कि इनकी कंपनी जियो के मोबाइल टावर लगाती है। युवती ने कहा कि टावर के लिए 20 साल का एग्रीमेंट करते हैं और हर महीने 25 हजार रुपये किराया देंगे। साथ ही 40 लाख रुपये एडवांस देने और टावर लगने के बाद 40 लाख रुपये देंगे। एक व्यक्ति को परमानेंट नौकरी भी कंपनी देगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार युवती ने 3 महीने में टावर लगवाने का भरोसा दिया और उनके दस्तावेज मांग लिए। लोकेशन की फोटो भी मांगी गई। फिर एक राहुल नामक युवक का नंबर दिया और उसे विदेशी बैंक का मैनेजर बताकर कहा कि ये ही आपके खाते में 80 लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। आरोपियों ने 29 अक्तूबर 2024 से 10 जून 2025 के दौरान रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, आरबीआई, डीटीएस समेत अलग-अलग तरह के चार्ज बताकर 4263500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। शिकायतकर्ता को कई दस्तावेज व्हाट्सएप पर भी भेजे गए। आरोप है कि रुपये देने के बावजूद कई महीनों तक टावर नहीं लगा तो अपने रुपये वापस मांगे। अब आरोपी रुपये भी वापस नहीं कर रहे और उनके नंबर भी अब बंद हो चुके हैं। मामले में अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed