{"_id":"68d590709f58dbc30c032d14","slug":"man-duped-of-rs-1191-lakh-on-pretext-of-profit-on-telegram-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52162-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 11.91 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क पर मुनाफे का झांसा देकर 11.91 लाख रुपये की ठगी
सार
फरीदाबाद के आदर्श नगर निवासी मनीष भारद्वाज से टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के नाम पर 11.91 लाख रुपये की ठगी हुई। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
आदर्श नगर इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी पुलिस को शिकायत
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11.91 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया था। बाद में निवेश करा लिया और रिफंड नहीं दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को मामले में शिकायत बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले मनीष भारद्वाज ने दी है। इनका कहना है कि एक नंबर से कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसमें घर बैठे काम कर कमाई का झांसा दिया गया। चार सितंबर 2025 से शिकायतकर्ता ने काम करना शुरू कर दिया। इन्हें टेलीग्राम पर एक चैनल से जोड़ा गया। फिर ऑनलाइन लिंक भेजकर क्लिक करने और 5 स्टार रेटिंग देने का काम दिया गया। शुरू में कुछ टास्क मनीष ने पूरे किए। बाद में 11 सितंबर को इन्हें प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। पहली टास्क में 15 हजार रुपये जमा कराए और फिर निवेश की रकम बढ़ाते गए। अलग-अलग बहाने से आरोपियों ने 1191076 रुपये ट्रांसफर करा लिए और रिफंड नहीं दिया। मामले में अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।