फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man beaten up by drunk miscreants when denied to give money

फरीदाबाद: शराब के लिए पैसे देने से इनकार पर शराबियों ने फोड़ा सिर, ड्यूटी से घर लौट रहा था पीड़ित 

Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद  Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 09 Jul 2022 10:39 PM IST
सार

ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को शराबियों ने घेर लिया और पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने युवक के सिर में बोतल दे मारी और भाग गए।

विज्ञापन
man beaten up by drunk miscreants when denied to give money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी इलाके में ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को शराबियों ने घेर लिया और पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने युवक के सिर में बोतल दे मारी और भाग गए। घटना सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी निवासी रवि उर्फ मिथुन ने पुलिस को बताया कि एक मोटर गैरेज पर काम करता है। शुक्रवार रात दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी के लाला, लवली, गोली व अर्जुन ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। रवि ने इसके लिए मना कर दिया। इस बात से नाराज युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और रवि के परिजन मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed