फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man beaten to death

डबुआ मंडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 10 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Man beaten to death
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी सब्जी मंडी में सोमवार रात हुए झगड़े के दौरान एक युवक पर रॉड, डंडों व धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है। गांव का ही एक युवक रात को उसे झगड़े के मामले में समझौता करवाने के लिए ले गया था। इस दौरान वहां विवाद होने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भाखड़ी निवासी रविंद्र ने बताया कि उनके भाई नरेश (32) को सोमवार रात रोहित नाम का युवक बुलाकर ले गया था। रविंद्र के अनुसार कुछ दिन पहले मंडी में किसी का झगड़ा हो गया था। उस मामले में समझौता करवाने के लिए रोहित नरेश को ले गया था। थोड़ी देर बाद रविंद्र को जानकारी मिली कि डबुआ मंडी में झगड़ा हो गया है और कुछ लोग नरेश को पीट रहे हैं। इस पर वह वहां पहुंचा तो देखा कि जनता कॉलोनी की तरफ मंडी का जो गेट खुलता है, उसके पास नरेश खून से लथपथ पड़ा था। रविंद्र का आरोप है कि वहां नेत्रपाल, बनबारी, इनके साथी सतीश गढ़वाली, लुट्टस, छलिया, दौलत पंडित, सन्नी सरदार व अन्य लोहे की रॉड व डंडों से उसके भाई को पीट रहे थे।
विज्ञापन

रविंद्र का कहना है कि उसने भाई की मदद के लिए शोर मचाया तो हमलावरों ने उसकी तरफ फायर किया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। नरेश के शरीर पर धारदार हथियार से भी वार के निशान थे। रात को गंभीर हालत में नरेश को एस्कॉटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डबुआ पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed