Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for fraudulently giving fake bank guarantee of Rs 2 crore

Faridabad News: दो करोड़ रुपयों की फर्जी बैंक गारंटी देकर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for fraudulently giving fake bank guarantee of Rs 2 crore
आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस ने दो करोड़ रुपयों की फर्जी बैंक गारंटी देकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 27 अक्तूबर को उद्योग विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आगामी कार्रवाई व पूछताछ के लिए मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपी की पहचान की डचल मलकाजगिरि (तेलंगाना) के शोभा एनक्लेव कुक्कटपल्ली निवासी राजेंद्र चेरूकुरी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसकी कंपनी भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट अनाज खरीदने का व्यवसाय करती है। वर्ष 2022 में वह कंपनी कार्य के संबंध में मीटिंग करने के लिए गुरुग्राम के उद्योग विहार में आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात मामले में शिकायतकर्ता से हुई थी और उसने भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट कंपनी के लिए फॉर मार्ट कंपनी से बहुत सारा अनाज (कीमत करीब 56 लाख रुपये) उधार लिया था। राजेंद्र चेरूकुरी पास भुगतान करने के लिए रुपये नहीं थे तो उसने मामले में धोखाधड़ी करके पीएनबी बैंक फर्जी गारंटी देकर फर्जीवाड़ा किया था। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्या है मामला
आर्थिक अपराध शाखा-2 को 18 सितंबर को जांच के बाद डाक के माध्यम से उद्योग विहार थाने से शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी कंपनी फॉर मार्ट के साथ भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट व्यवसाय करती थी। भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट कंपनी द्वारा व्यवसाय करने के लिए एक एग्रीमेंट किया गया, जिसमें भारतीय नेचुरल प्रॉडक्ट्स द्वारा फॉर मार्ट को दिनांक 14 अक्तूबर 2022 को दो करोड़ रुपयों की बैंक गारंटी दी गई थी। फॉर मार्ट की ओर से जब अपना माल (अनाज) भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट को बेचा, जिस माल (अनाज) की राशि लगभग 56 लाख रुपये बकाया थी। जब फॉर मार्ट द्वारा माल की राशि की अगुवाई करके बैंक गारंटी की राशि का उपयोग करना चाहा और बैंक से सत्यापन करने पर पता चला कि भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट कंपनी द्वारा दी गई दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी फर्जी है। भारतीय नेचुरल प्रोडक्ट द्वारा फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ फर्जी बैंक गारंटी देकर फर्जीवाड़ा किया गया। शिकायत के आधार पर उद्योग विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दो करोड़ रुपयों की फर्जी बैंक गारंटी देकर धोखाधड़ी करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा-2 ने की है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed