{"_id":"68e16d7e8d17377b8a0e9c28","slug":"man-arrested-for-cheating-in-the-name-of-life-insurance-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52815-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। पूछताछ में सामने आया कि विजय ने अपने मामा सचिन कुमार का खाता ठगों को दिया था।
आरोपी 10 वीं पास है और बहादुरगढ़ में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। मामले में पहले सचिन कुमार सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि राम कॉलोनी सरूरपुर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से एक पॉलिसी ली थी। दो साल तक किस्त जमा करने के बाद वह और किस्त जमा करने में असमर्थ था।
फिर उसके पास भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस लोकपाल नाम से एक फोन आया। जिस पर बात कर रही महिला ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में फंसाकर उसके 4 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी विजय गांव हबीबपुरा सीकरी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।