फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for blackmailing and raping a woman

Faridabad News: युवती को ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for blackmailing and raping a woman
सोशल मीडिया के जरिये ही युवती से हुई थी आरोपी की पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी अश्लील फोटो भेज ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रणवीर उर्फ साहिल मलिक (26) दिल्ली के छतरपुर में रहता है। वो बिहार कटिहार का मूल निवासी है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसकी युवती से पहचान सोशल मीडिया पर ही हुई थी। 1 नवंबर को आरोपी ने युवती की फर्जी अश्लील फोटो बनाकर उसके पास भेजी और ब्लैकमेल किया। फिर युवती पर दबाव बनाकर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में एनआईटी इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया कि एक युवक से उसकी टेलीग्राम पर बात होती थी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर टेलीग्राम पर ही युवती के पास भेजी। बाद में फोटो डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेल किया और एक होटल में ले गया। वहां जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed