{"_id":"68a23ae86d2ed6f6350d03d2","slug":"man-arrested-for-attacking-youth-with-knife-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49353-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: युवक पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चुनावी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने वाले मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक (26) गांव गढ़खेड़ा का रहने वाला है।
थाना छांयसा में हरिचंद निवासी गढ़खेड़ा ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 अगस्त को जब वह अपने घर की बैठक में बैठा था तो दीपक नाम का लड़का उसे गाली देने लगा। जिसके बाद वह उठकर घर के अंदर चला गया। तभी कुछ देर बाद उसके भाई दुलीचंद ने दीपक से पूछा की गाली गलौज क्यों कर रहा है। जिस पर दीपक ने चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पड़ोसी है और चुनाव को लेकर इनकी रंजिश हैं। जब शिकायतकर्ता का भाई दुलीचंद गाली गलौज सुन कर घर से बाहर आया तो दीपक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।