फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Make proper arrangements for all the arrangements in grain markets: ADC

अनाज मंडियों में सभी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध करें : एडीसी

Tue, 26 Sep 2023 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Make proper arrangements for all the arrangements in grain markets: ADC
- एडीसी आनन्द शर्मा ने की खरीफ फसलों की सरकारी खरीद की समीक्षा
विज्ञापन


फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त आनन्द शर्मा की अध्यक्षता में जिला में खरीफ फसलों में बाजरा और धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में सभी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें। एडीसी ने अनाज मंडियों में सफाई, निकासी, लाइट व पीने के पानी की व्यवस्थाओं बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की ढेरियां की जांच और खरीद कार्य संबंधी खरीद एजेंसियों व मार्किट कमेटी के अधिकारियों से जानकारी हासिल करें। दूसरे राज्यों से बाजरे की आवक को रोकने के लिए नाके लगाना आदि जरूरी कदम उठाए जाए।

एडीसी ने बताया कि मंडियों में खरीद एजेंसी वेयर हाउसिंग कारपोरेशन, फूड एंड सप्लाई व हैफेड कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से कहा कि पीने का पानी, स्वच्छता, तिरपाल, बारदाना, नमी मापक यंत्र, पंखों आदि का उचित इंतजाम होना चाहिए। आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व किसानों से भी बातचीत भी करें। फसल खरीद के दौरान मंडियों में हो समुचित व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करे कि मंडियों में बिजली, पानी और सफाई आदि सभी व्यवस्थाएं सही हों। ताकि फसल खरीद में किसान को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। फसल खरीद कार्य को लेकर निर्देश दिए हैं कि खरीद की निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मंडी में आने वाले किसानों के लिए पेयजल आदि की अच्छी व्यवस्था हो। किसानों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। संबंधित एजेंसियां खरीद के साथ-साथ ही समय पर उठान भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में तिरपाल और इंटरनेट आदि की सही व्यवस्था हो और टोकन जारी करने में भी किसी प्रकार की परेशानी न आए। दूसरे राज्यों से बाजरे की आवक को रोकने के लिए नाके लगाना आदि जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही यह भी देखा जाए कि हमारे जिला में बाजार की आवक कितनी हो रही है। जिला में औसतन उत्पादन से अत्यधिक आवक नहीं होनी चाहिए। एडीसी ने खरीद एजेंसियों व मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फसल खरीद में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। फसल की नमी की मात्रा को नियमानुसार चेक कर खरीद करें, ताकि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। आढ़तियों व किसानों को सीजन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए। बता दें कि बल्लभगढ़ मंडी में बाजरे की खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। बैठक में डीएम मनोज प्रभाकर, तारा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed