{"_id":"6931e06dd6f43b7f2a00476c","slug":"major-action-taken-against-illegal-construction-in-sector-3-more-than-60-houses-demolished-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57155-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-3 में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 60 से अधिक मकान ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-3 में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 60 से अधिक मकान ढहाए
विज्ञापन
बीही नाले के निर्माण में बन रहे थे बाधा, चार घंटे तक चली कार्रवाई, पुलिसबल रहा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-3 के 36 गज एरिया में गंदे नाले के पास अवैध रूप से बने 60 से अधिक मकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एफएमडीए (फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण) द्वारा दाना पानी पार्क से सेक्टर-3 की मैन मार्किट रोड तक बनाए जा रहे बीही नाले के निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई। पूरी कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 36 गज पॉकेट-1 एरिया के पीछे गंदे नाले की सरकारी भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए थे। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहले कई बार चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए। निगम की ओर से 2 दिसंबर को सभी अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। बावजूद इसके जब कब्जेदारों ने निर्माण नहीं हटाया तो गुरुवार सुबह 10.30 बजे नगर निगम का तोड़-फोड़ दस्ता मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की गई।
इस दौरान कुछ मकान मालिकों ने विरोध भी किया मगर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पुलिस बल की कड़ी निगरानी के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। तोड़-फोड़ दस्ते का नेतृत्व नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भगोरिया कर रहे थे जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ विनोद कुमार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन निर्माणों को ढहाया गया है, उसका खर्च निर्माण करने वाले लोगों से ही वसूला जाएगा। यह राशि संबंधित लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में जोड़ दी जाएगी। साथ ही यह भी सामने आया है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विभाग की ओर से दी गई जमीन से अधिक क्षेत्र पर लोगों ने कब्जा कर रखा था, जिसकी शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।
नगर निगम का कहना है कि बीही नाले का निर्माण शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बेहद जरूरी है और किसी भी सूरत में विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं जानकारों ने बताया कि नाले के साथ स्लिप रोड भी बनाई जाएगी। इससे लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही थी, अतिक्रमण करने वालों को बार बार सूचना देने के बाद भी वे लोग अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं थे। इसी को लेकर निगम ने यह कार्रवाई की है।