{"_id":"67f57c4c3b478df34704bf2f","slug":"main-drains-should-be-cleaned-before-monsoon-praveen-joshi-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-41338-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले की जाए मुख्य नालों की सफाई: प्रवीण जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले की जाए मुख्य नालों की सफाई: प्रवीण जोशी
विज्ञापन
महापौर ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मानसून से पहले शहर में मुख्य नालों की सफाई और जगह-जगह पड़े मलबे को उठाया जाए। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। यह निर्देश निगम मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में महापौर प्रवीण जोशी ने दिए। बैठक में फरीदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के अलावा सभी जोन के संयुक्त आयुक्त भी मौजूद रहे।
नगर निगम की महापौर प्रवीण जोशी ने शहरवासियों से प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम अपनी धरती मां को प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से पाॅलीथिन के प्रयोग पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए कार्य करें। उन्होंने शहर में अतिक्रमण को भी रोकने के लिए बाजारों में मार्किंग करने की बात कही। जिससे दुकानदार मार्किंग से बाहर सामान न रख सके और बाजारों में ग्राहक आसानी से खरीदारी कर सके। उन्होंने शहर में जगह-जगह बिना अनुमति के लगाए जाने वाले विज्ञापन पर भी नकेल कसने के लिए कहा। बैठक में संयुक्त आयुक्त ओल्ड फरीदाबाद जोन राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त द्विजा आदि अधिकारी मौजूद रहे।