फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Main Chowk of Ballabhgarh closed as a trial

बल्लभगढ़ का मुख्य चौक ट्रायल के तौर पर बंद

Wed, 20 Apr 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Main Chowk of Ballabhgarh closed as a trial
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ के मुख्य चौक को बुधवार सुबह ट्रायल के लिए ट्रैफिक थाना पुलिस ने बंद कर दिया है जिससे बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों को करीब आधा किलोमीटर से यू-टर्न लेना पड़ रहा है। अचानक कट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इससे जाम की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 31 मार्च को गुड ईयर चौक को पत्थर लगाकर पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। जिसके चलते गुड ईयर चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बल्लभगढ़ चौक से यू टर्न लेकर दिल्ली की ओर जाना पड़ रहा था। इससे करीब 2 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। जिसके चलते बल्लभगढ़ पर सुबह व शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसी के चलते ट्रायल के तौर पर बल्लभगढ़ के मुख्य चौक को बंद कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार चौक बल्लभगढ़ मेन बाजार से होते हुए नेशनल हाईवे पुल को क्रॉस करके सोहना पुल की ओर जाता था इसलिए चौक को बंद कर दिया गया है। अब लोगों को दिल्ली की ओर जाना है तो है बल्लभगढ़ बस स्टैंड के सामने यू-टर्न से दिल्ली की ओर जाना होगा। वहीं, पलवल से अगर किसी को बल्लभगढ़ मेन बाजार की ओर आना है तो सोहना पुल के सामने यू-टर्न से लेकर बल्लभगढ़ मेन बाजार की ओर जाएंगे। बुधवार की सुबह से ही ट्रायल को शुरू कर दिया गया है लेकिन चौक को बंद करने के बाद से जाम की स्थिति नहीं बनी है। यदि ट्रायल सफल रहा तो पूर्ण रूप से बंद करने के लिए एनएचएआई को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed