{"_id":"650d91948db18014b20aee54","slug":"magic-show-shown-during-ganesh-utsav-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13875-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणेश उत्सव के दौरान दिखाया मैजिक शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणेश उत्सव के दौरान दिखाया मैजिक शो
Fri, 22 Sep 2023 06:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में चल रहा गणेश महोत्सव
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गांधी काॅलोनी में स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित श्रीगणेश उत्सव के दौरान बृहस्पतिवार की शाम जादूगर सीपी यादव द्वारा जादू का शो किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्को जादू द्वारा की गई, जिसमें नॉन स्टॉप 30 मिनट जादूगर ने तरह-तरह के जादू के करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने खूब तालियां बजाईं। शो के दौरान जादूगर सीपी यादव ने आंखों पर पट्टी बांधकर भी आश्चर्यजनक करतब दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में चिंतामणि, राजेंद्र पांचाल, अक्षय, रमाकांत, मोनू, निशा, गायत्री एवं तन्वी द्वारा जादूगर सीपी यादव की पूरी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर विलास पांचाल, रविन्द्र, विनय, प्रवीन राठौड़, डीएम थोते, सचिन उत्तरवार, तेजस, लक्की, रोहित, हरेन्द्र, मोनू, सचिन, कर्ण और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-- -
बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में रखी गई। प्रतियोगिता में गणपति बप्पा एवं कार्टून डोरेमान विषय को रखा गया। दूसरे वर्ग में “चंद्रयान एवं गणपति का विषय” दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कमल मेहरा, जानवी भाटिया व भावना पांचाल ने निभाई। प्रतियोगिता के पहले वर्ग में अविका प्रथम, हिमांशी दूसरे तथा समर्थ चंद्रशेखर पांचाल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में विधिशा ने पहला, धृष्टि ने दूसरा तथा गजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंडल की तरफ से पुरस्कार दिए गए।