फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Machchghar-Mohana Road in poor condition; risk of accidents.

Faridabad News: मच्छगर-मोहना रोड बदहाल, हादसे की आशंका

Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Machchghar-Mohana Road in poor condition; risk of accidents.
सड़क खराब होने से रास्ता हो गया है संकरा, रोजाना रहती है जाम की स्थिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। बल्लभगढ़ से केजीपी को जोड़ने वाले मच्छगर-मोहना मार्ग की हालत पिछले कई महीनों से खस्ताहाल बनी हुई है। मच्छगर गांव में अग्रवाल स्कूल के पास सड़क टूटने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का एक हिस्सा खराब होने से रास्ता संकरा हो गया है, जिसके चलते यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, आए दिन दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन

राहगीर दीपक शर्मा ने बताया कि वह रोजाना नौकरी के लिए इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। अग्रवाल स्कूल के पास पहुंचते ही सड़क की खराब हालत के कारण जान का खतरा बना रहता है। यहां से बेहद सावधानी के साथ निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राहुल कौशिक ने बताया कि सड़क टूटने के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है। कई बार वाहन जाम में घंटों फंसे रहते हैं। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा कई बार यहां दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed