{"_id":"6254644e2a0fca110a783a2c","slug":"ma-student-going-home-from-college-raped-faridabad-news-noi642379315","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से घर जा रही एमए की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज से घर जा रही एमए की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक राजकीय कॉलेज में अध्ययनरत एमए की छात्रा को घर जाते समय जबरन कार में बैठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामला पिछले साल सितंबर का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने छह अप्रैल को भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एक राजकीय कॉलेज में एमए की छात्रा है। सितंबर 2021 में कॉलेज से स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे एक युवक ने घेर लिया। स्कूटी के आगे कार रोककर जबरदस्ती उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया। कुछ दूर सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, इस घटना के बाद काफी डर गई थी। परिवार को बताने के साथ पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, लेकिन इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि वह छह अप्रैल को कॉलेज से घर जा रही थी। इस दौरान आरोपी युवक ने रास्ता रोककर फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह वह बचकर भाग निकली। इसके बाद घटना की सारी जानकारी परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। फिलहाल, बल्लभगढ़ पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी के हैं तीन बच्चे
तिगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी डीजे बजाने का कार्य करता है। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसके भाई के बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। फिलहाल, आरोपी की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय जांच कराया गया है। मंगलवार को उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इस दौरान घटना संबंधित और जानकारी सामने आ सकती है।