{"_id":"5e4ec39b8ebc3eccd47ce320","slug":"loving-couple-sprints-in-agara-canel-faridabad-news-noi493505049","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल आगरा नहर में कूदा, युवती का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल आगरा नहर में कूदा, युवती का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में प्रेमी युगल आगरा नहर में कूदा, युवती का शव मिला
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र अंतर्गत चौहान कॉलोनी में सहमति संबंध (लिव इन रिलेशन) में रह रहे प्रेमी युगल ने बुधवार दोपहर आगरा नहर में छलांग लगी दी। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया है, जबकि एनडीआरएफ की टीम बृहस्पतिवार को भी युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय युवती पिछले करीब तीन माह से चौहान कॉलोनी में किराये पर रहने वाले 30 वर्षीय राज नामक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। राज मूलरूप से मोलड़बंद, दिल्ली का रहने वाला और शादीशुदा है। वह ओला कैब चलाता था और पिछले काफी समय से पत्नी व बच्चों से अलग रह रहा था। कुछ दिन पहले युवती ने परिजनों को फोन पर बताया था कि उसने राज से शादी कर ली है।
युवती के भाई ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी बहन ने फोन पर बताया कि वह और राज नहर में कूदकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि हरकेश नगर पुल से एक युवक-युवती नहर में कूद गए हैं। गोताखोरों ने थोड़ी देर बाद एतमादपुर के पास युवती का शव बरामद कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार कमरे की तलाशी के दौरान दोनों के बीच शादी करने संबंधी कोई सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
अगले जन्म में भी आपकी बेटी बनूंगी...
जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने उनके कमरे से दो अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद किए हैं। युवती ने अपने पापा के लिए लिखा है कि वह उनसे बहुत प्यार करती है और वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा है। वह अगले जन्म में भी उनकी बेटी बनकर आएगी।
युवती के परिजनों को तंग न करें
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि युवती के परिजनों को तंग न किया जाए। इसमें उनका कोई दोष नहीं है। हम अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। उसने व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को भी सुसाइड नोट भेज रखा था, जिसके बाद उसने बदरपुर पुलिस को सूचित किया।