फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lost 16.35 lakhs in the greed of 15 crores

Faridabad News: 15 करोड़ के लालच में 16.35 लाख गंवाए

Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lost 16.35 lakhs in the greed of 15 crores
लोन लेकर चुकाई थी ठगी की रकम, अब भर रहा किश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 15 करोड़ रुपये के गोल्ड बॉड लेने के चक्कर में एक युवक ने 16.35 लाख रुपये गंवा दिए। तीन युवकों ने मिलकर युवक के साथ ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने गोल्ड लोन पाने के लालच में लोन लेकर ठगों को रकम दी थी। अब पीड़ित बैंक की किश्त भर रहा है। पर्वतिया कॉलोनी निवासी दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार सर्विस सेंटर में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात जमशेद नाम के व्यक्ति से हुई थी। जमशेद ने दलजीत को बताया कि दुर्गापुर पश्चिम बंगाल निवासी उसका दोस्त मनीष सिंह फरीदाबाद में कुछ निवेश करना चाहता है। जमशेद और दलजीत पश्चिम बंगाल जाकर मनीष से मिले। मनीष ने कहा कि उसके पास काम करने वाले संजय कुमार नाम के युवक के पास 15 करोड़ रुपये के गोल्ड बांड पेपर हैं। संजय कुमार मामूली रकम के बदले बांड पेपर देने को तैयार है। बांड पेपर के उन्हें 15 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। मोटी कमाई के लालच में आकर दलजीत आरोपियों के जाल में फंस गया। आरोपियों ने इसके बाद दलजीत की मुलाकात एक मारवाड़ी व्यापारी से कराई। मारवाड़ी ने कहा कि वह बांड पेपर के बदले 15 करोड़ रुपये दे देगा। दलजीत पूरी स्कीम समझने के बाद फरीदाबाद वापस आ गया। कुछ दिन बाद मनीष ने दलजीत को फोन पर बताया कि संजय के परिजन बांड पेपर देने से पहले कुछ रकम लेना चाहते हैं, तुम 15 लाख रुपयों का इंतजाम कर लो। दलजीत ने बैंक से 15 लाख रुपये लोन लेकर मनीष के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने 1.35 लाख रुपये दोबारा खातों में डलवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने दलजीत के फोन उठाने बंद कर दिए। कुछ दिनों बाद सभी ने फोन बंद कर लिए। ठगी का अहसास होने पर दलजीत ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed