फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   looted jewelery from woman by giving lift in government car

सरकारी गाडी में लिफ्ट देकर महिला से आभूषण हड़पे

Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
looted jewelery from woman by giving lift in government car
फरीदाबाद। सेक्टर-23 से कोकिलावन जाने के लिए निकली महिला से कार सवार चार बदमाशों ने सरकारी गाड़ी में लिफ्ट देकर सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी हेमलता ने पुलिस को बताया शनिवार सुबह वह घर से कोकिलावन जाने के लिए निकली थी। बल्लभगढ़ जाकर वह सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो लड़के आए और उनसे पूछा आप कहां जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह मथुरा के लिए सवारी का इंतजार कर रही हैं। थोड़ी देर बाद एक युवक आवाज लगाते हुए आया कि मथुरा की कोई सवारी हो तो आ जाओ। पहले से खडे़ युवकों ने कहा कि वह मथुरा जा रहे हैं। हेमलता भी उनके साथ कार में बैठ गई। कुछ देर बाद कार चालक ने कहा, यह सरकारी गाड़ी है। हमें सवारी बिठाना मना है। रास्ते में अधिकारी मिल सकते हैं। आप अपने गहने उतारकर लिफाफे में रख लो। आरोपियों ने खुद ही एक लिफाफा हेमलता को पकड़ा दिया। उन्होंने सारे आभूषण उतारकर लिफाफे में रख दिए। सीकरी पुल के पास उन युवकों ने गैस चेक करने की बात कहकर कार रोक दी। हेमलता व अन्य युवक कार से उतर गए। देखते ही देखते सभी आरोपी कार में बैठकर भाग गए। जाते हुए वह पीड़िता को लिफाफा पकड़ा गए। जब उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो वह खाली था। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed