{"_id":"648f515e72965d50010abad4","slug":"looted-five-thousand-from-the-employee-by-attacking-the-liquor-contract-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7095-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शराब के ठेके पर हमला कर कर्मचारी से पांच हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शराब के ठेके पर हमला कर कर्मचारी से पांच हजार लूटे
Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
- एक अन्य मामले में युवक से मोबाइल फोन झपटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव फरीदपुर स्थित शराब ठेका पर शनिवार शाम 10-15 युवकों ने हमला कर कर्मचारी से पांच हजार रुपये लूट लिए। एक अन्य मामले में एसजीएम नगर इलाके में गली में टहल रहे युवक से मोबाइल फोन छीन लिया गया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
एनआईटी स्थित तिलक नगर निवासी दिनेश कुमार यादव ने बीपीटीपी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया वह मूलरूप से यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। गांव फरीदपुर स्थित शराब ठेका पर सेल्समेन का काम करते हैं। शनिवार शाम ठेके पर करीब 15 युवकों ने लाठी-डंडो से ठेके पर हमला कर दिया। विरोध करने पर आरोपियोंं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जाते समय आरोपी सेल्समेन की जेब से पांच हजार रुपये लूट कर ले गए। इधर एसजीएम नगर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल फोन झपट लिया। गली नंबर-20 निवासी सोनू ने पुलिस शिकायत दी शनिवार रात वह खाना खाकर गली में टहल रहा था। इस दौरान फोन पर बात भी कर रहा था। बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे हाथ से मोबाइल फोन झपट लिए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपी जा चुके थे।