फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot with a farmer

किसान से नकदी लूट ले गए स्कूटी सवार

Tue, 03 Dec 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot with a farmer
बल्लभगढ़। आढ़ती से अपनी धान का भुगतान लेकर गांव लौट रहे किसान से स्कूटी सवार दो बदमाश एक लाख पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पलवल के गांव धतीर में रहने वाला किसान लेखराज ने अपनी धान बल्लभगढ़ के एक आढ़ती के पास बेची थी। मंगलवार को वह आढ़ती से अपनी धान का भुगतान लेने पहुंचा था। आढ़ती ने उसे भुगतान में दो-दो हजार रुपये के नोट दिए थे।
विज्ञापन

पैसे लेकर किसान वापस अपने गांव जा रहा था कि आदर्श सिनेमा के पास उसे स्कूटी सवार दो युवकों ने रोक लिया। युवकों ने उसे बातों में उलझाकर कहा कि उनके पास 500-500 के नोट हैं। वह दो हजार के नोट उन्हें दे दे और 500 के नोटों की गड्डियां ले ले। किसान ने जैसे ही अपने पैसे निकाले, स्कूटी सवार बदमाशों ने उससे रुपये झपट लिए। किसान ने शोर भी मचाया, मगर तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed