फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loot

Faridabad News: एनएच-19 पर ढाबे पर बैठे एसपीओ से लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

Thu, 25 Sep 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
loot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के नेशनल हाइवे-19 पर बामनी खेड़ा गांव स्थित आनंद ढाबे पर सदर थाना में तैनात एसपीओ सुरेंद्र सिंह के साथ लूटपाट की वारदात सामने आई है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है, जब सुरेंद्र वीकली रेस्ट पर होडल से लौटते समय भोजन करने के लिए ढाबे पर रुका था। जानकारी के अनुसार, खाना ऑर्डर देने के बाद जैसे ही एसपीओ कुर्सी पर बैठा, दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहां आ पहुंचे। आरोपियों ने अचानक लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इनमें से एक बाइक पर नंबर प्लेट भी लगी हुई थी, जिसे सुरेंद्र ने नोट कर लिया।


हमलावरों ने एसपीओ की जेब से 4700 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और कैंटीन कार्ड छीन लिया। इस दौरान ढाबे पर भीड़ जुटती देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल सुरेंद्र को गंभीर हालत में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed