{"_id":"69864212ce930d708a098700","slug":"long-queues-are-forming-at-the-district-hospital-to-get-their-test-reports-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62209-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जांच रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल में लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जांच रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल में लग रही लंबी कतार
विज्ञापन
मरीजों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मरीजों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लैब रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि रिपोर्ट लेने के लिए पर्याप्त काउंटर नहीं होने से भीड़ बढ़ जाती है और बीमार लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। उनका सुझाव है कि अस्पताल प्रबंधन को अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने चाहिए, ताकि व्यवस्था सुचारु हो सके और मरीजों को राहत मिल सके।
रक्त जांच की रिपोर्ट लेने के लिए कतार में खड़े मरीज अनुज ने बताया कि पिछले एक घंटे से कतार में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही बीमार हैं, कतार में खड़े रहने से उनकी तबियत और बिगड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं सीमा ने बताया कि वह अपने बेटे के बुखार के इलाज के लिए अस्पताल आईं थी। डॉक्टर ने रक्त जांच करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह काफी देर से खड़ी हैं, जिससे उनका समय और शक्ति दोनों जाया हो रही है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ समय दबाव बढ़ जाता है, लेकिन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर काउंटर व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, ताकि मरीजों को कम से कम असुविधा हो।